Sunday, August 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा कार्यकर्ता निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे

भाजपा कार्यकर्ता निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे


Deoli News 16 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत का बारां जाते समय देवली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी का दुपट्टा, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लिया और नगर पालिका चुनाव में पूरी सक्रियता से जुटने का आग्रह किया। उन्होंने राजस्थान सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं का निराकरण करवाने के लिए कार्य करने की बात कही। शहर मंडल पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों एवं अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। यहां भाजपा शहर अध्यक्ष अंकित जैन के अलावा विभिन्न पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here