Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सांसद हरीश चन्द्र मीणा के निर्देशानुसार आगामी नगरपालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार सुबह 11 बजे पेट्रोल पंप चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित होगी।
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल के अनुसार बैठक में नगरपालिका चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, चुनावी प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान तथा संगठनात्मक समन्वय सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर आगामी चुनावों के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधियों एवं नगर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।



