Saturday, August 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसफाईकर्मी की बाइक चोरी का मामला दर्ज

सफाईकर्मी की बाइक चोरी का मामला दर्ज


Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बस स्टैंड के पीछे कॉलोनी में खड़ी सफाईकर्मी रिंकू तेजी पुत्र जगदीश तेजी निवासी हरिजन मोहल्ला, देवली की एचएफ डीलक्स बाइक चोरी हुई है।

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार परिवादी सरकारी कर्मचारी है, जो गत 27 जुलाई सुबह रोज की तरह झाड़ू लगाने के लिए अपनी बाइक वहां खड़ी करके कुछ ही दूरी पर गया था। वापस लौटने पर गाड़ी वहां नहीं मिली और आसपास तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में परिवादी रिंकू तेजी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना देवली में मामला दर्ज कर तफ्तीश एएसआई गोपालसिंह को सौंपी गई है।

एक ही रात में 6 कुओं पर मोटर केबल चोरी, महिला सखी व ग्राम रक्षकों की बैठक हुई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here