Friday, July 31, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsएक ही रात में 6 कुओं पर मोटर केबल चोरी, महिला सखी...

एक ही रात में 6 कुओं पर मोटर केबल चोरी, महिला सखी व ग्राम रक्षकों की बैठक हुई


Deoli News 31 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के धुआं कलां गांव में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने किसानों के खेतों में लगे 6 से अधिक कुओं को निशाना बनाते हुए मोटरों की कॉपर केबल चोरी कर ली।

वारदात से किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार चोर खेतों की जाली काटकर अंदर घुसे और बोरवेल मोटरों में लगी कीमती कॉपर वायर व केबल निकालकर फरार हो गए। चोरी की वारदात ब्रह्माराम सैनी, भोजराज गुर्जर, मुन्ना खां, गोरीलाल बैरवा, गोलू खटीक तथा इकबालगंज निवासी सत्यनारायण धाकड़ के कुओं पर हुई। वारदात का पता शुक्रवार सुबह खेतों पर पहुंचने पर चला, जिसके बाद किसानों में हड़कंप मच गया। धुआं कलां निवासी मुकेश मीणा ने घाड़ थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

सीएलजी, महिला सखी व ग्राम रक्षकों की बैठक

दूनी। जनजागरूकता अभियान के तहत दूनी घाड़ पुलिस थाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह ने सीएलजी सदस्यों, महिला सखी एवं ग्राम रक्षकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, लिहाजा आमजन को जागरूक रहना होगा। मोबाइल पर आने वाले ओटीपी, बैंक खाते एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करें तथा किसी भी अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

उन्होंने विद्यालयों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करते हुए अवैध मादक पदार्थों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। बैठक में देवली डीवाईएसपी हेमराज मूड, थानाधिकारी हरिराम वर्मा, सीएलजी सदस्य, महिला सखी एवं ग्राम रक्षक उपस्थित थे।

श्रीचारभुजानाथ पदयात्रा की तैयारी शुरू, विघ्नहर्ता को न्यौता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here