Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के बीसलपुर रोड पर पनवाड़ मोड़ के पास वाइन ठेके के आगे एक तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
यह हादसा गत अगस्त 10 अगस्त को हुआ । इसमें बाइक सवार राजमहल निवासी 35 वर्षीय रिंकू सिंह पुत्र दिलीप सिंह ग्वारिया की मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट में बताया कि रिंकू सिंह अपनी बाइक से वापस गांव लौट रहा था। इस बीच यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा 108 एंबुलेंस की मदद से मृतक को राजकीय अस्पताल देवली ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के भाई विक्की सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी राजमहल ने देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें मृतक के भाई ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।



