Wednesday, August 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति, तिरंगा और पौधारोपण कार्यक्रम हुए

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति, तिरंगा और पौधारोपण कार्यक्रम हुए


Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देवली क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति, हर घर तिरंगा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में सीआईएसएफ 9वीं आरक्षित वाहिनी के सहायक कमांडेंट राहुल वर्मा के निर्देशानुसार निरीक्षक पूजा रोजी, निरीक्षक धन देवी शाक्य सहित 30 बल सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।

इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के साथ पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम प्राचार्य नवरत्न मित्तल के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें प्रधानाध्यापक धर्मराज मीणा, शिक्षक हेमराज मीणा, दीप्ति गुप्ता और मधु गोयल का सहयोग रहा।

21 पौधे लगाए

दूनी। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में हरियाली अमावस्या पर प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा की अध्यक्षता और तहसीलदार अजय पांडे के सानिध्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रधानों ने विद्यालय परिसर में 21 पौधे लगाए। पीएमश्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका और उपप्रधानाचार्य शांतिलाल ने बताया कि कचनार, अर्जुन, बॉटल पॉम, गुलमोहर और बादाम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

प्रदर्शनी लगाई और तिरंगे का महत्व बताया

देवली। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी लगाई गई और तिरंगे के महत्व पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार, सीबीईओ अर्जुन लाल बुनकर, एसीबीईओ सहित प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। रूबी अंसार ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार पोस्टर और स्लोगन का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की। इसके बाद ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम प्रभारी रिंकू पंचोली, हरि प्रकाश मीणा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

विद्यार्थियों को वितरित किए तिरंगे

गांवड़ी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों और शाला विकास समिति के सदस्यों को तिरंगे वितरित किए गए। प्रधानाचार्य रविशंकर मीणा ने विद्यार्थियों से अपने घर पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस पर परिजनों को विद्यालय लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त को विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ की ओर से गांव में तिरंगा रैली निकाली जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here