Wednesday, August 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskहरिद्वार से कावड़ लेकर देवली आ रही है निशा किन्नर

हरिद्वार से कावड़ लेकर देवली आ रही है निशा किन्नर

24 अगस्त को शहर में होगा प्रवेश


Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पहली बार किन्नर निशा हरिद्वार से गंगाजल लेकर कावड़ यात्रा के माध्यम से देवली पहुंचेंगी। गद्दीपति (गुरु) पायल बाई किन्नर के चेले निशा किन्नर की यह कावड़ यात्रा 24 अगस्त को देवली शहर में प्रवेश करेगी।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पदयात्रा करते हुए देवली पहुंचने के बाद 25 अगस्त को नवनिर्मित कीर मोहल्ला तेजाजी कॉलोनी स्थित अर्धनारेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसमें शिव भक्त भी शामिल होकर जलाभिषेक कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार यात्रा का उद्देश्य शिव भक्ति के साथ सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देना है। वहीं 24 अगस्त को देवली पहुंचने पर कावड़ यात्रा के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here