Sunday, August 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकार्यकर्ताओं की निष्ठा और सक्रियता बने टिकट का आधार, बैठक में चर्चा

कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सक्रियता बने टिकट का आधार, बैठक में चर्चा


Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी नगरपालिका चुनावों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।

नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी ईश्वर चंद खोईवाल ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति एवं संगठन को मजबूत करने के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए कांग्रेस का बोर्ड बनाने की बात कही। बैठक में कार्यकर्ताओं ने मांग रखी कि टिकट केवल निष्ठावान, कर्मठ एवं कांग्रेस की रीति-नीति में विश्वास रखने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही दिया जाए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव मीणा एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने प्रभारी ईश्वर चंद खोईवाल का स्वागत किया। बैठक में पंकज जैन सर्राफ़, मुकेश गर्ग, सत्यनारायण बुलिया, कुंदन नथैया, सत्यनारायण सरसडी, गोवर्धन कंछल, रामनिवास मीणा, सोहनलाल ठागरिया, रामसिंह मीणा, अम्बालाल मौर्या, सलीम खान, टीकम सेन एवं रोहित चंदेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में नीरज शर्मा, राहुल बलसोरा, सम्मी, राहुल सुवालका, नन्द किशोर माली, राजू ग्वाला, मोतीलाल ठागरिया, राजीव जैन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here