Sunday, August 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskइगराज मीणा अध्यक्ष व जवान सचिव निर्वाचित

इगराज मीणा अध्यक्ष व जवान सचिव निर्वाचित


Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के बीसलपुर में शनिवार को टोंक जिले के बीआरपी संगठन की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से टोंक जिला स्तरीय संघ का गठन किया गया।

इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यों के हितों की रक्षा तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से इगराज मीणा को अध्यक्ष, जवान जाट को सचिव, सुनीता शर्मा को उपाध्यक्ष तथा माया खंगार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकता बनाए रखते हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में संरक्षण समिति के सदस्य सिद्धांत जोशी (देवली), कमलेश खाती (टोंक), हंसराज किर (संथली), विनोद खाती (निवाई), कान्हाराम गुर्जर (मालपुरा), बाबूलाल वर्मा (टोंक), सोमेश लक्षकार (टोंक), रमेश माली (उनियारा) सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here