Sunday, August 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusiness16 अगस्त तक अनिवार्य रूप से कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो मिलेगा महंगा...

16 अगस्त तक अनिवार्य रूप से कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो मिलेगा महंगा सिलेंडर


Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली स्थित मोहन गैस एजेंसी (भारत गैस) के डिस्ट्रीब्यूटर पंकज शर्मा एवं नीरज शर्मा ने स्थानीय गैस उपभोक्ताओं से 16 अगस्त से पहले अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराने की बात कही है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार एवं तेल विपणन कंपनियों के निर्देशानुसार एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है। निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को 16 अगस्त के बाद घरेलू (सब्सिडी) दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अब तक की केवाईसी नहीं कराई हैं, उन्हें यह जरूरी रूप से कराना होगा। ईकेवाईसी नहीं होने पर उपभोक्ताओं को 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान उन गैस कनेक्शनों के सत्यापन के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें उपभोक्ता का पता, मोबाइल नंबर या अन्य विवरण बदल चुके हैं अथवा लंबे समय से सत्यापन नहीं हुआ है।

ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है तथा जिस व्यक्ति के नाम से गैस कनेक्शन है, उसका स्वयं उपस्थित होना आवश्यक होगा। सभी उपभोक्ता समय रहते अपने नजदीकी भारत गैस एजेंसी पर पहुंचकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करा लें, ताकि गैस आपूर्ति एवं सब्सिडी का लाभ निर्बाध मिलता रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here