Deoli News 16 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन।देवली शाखा की ओर से देवली के नवपदस्थ तहसीलदार विनोद कुमार अग्रवाल का अभिनंदन किया गया।
इस दौरान संगठन के संरक्षक नवल मंगल के घर हुए अभिनंदन आयोजन में उन्होंने साफा बंधाकर तथा सत्यनारायण गोयल ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही उनकी इंदु मंगल ने शॉल ओढ़ाकर एवं नीलम गुप्ता ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। यहां तहसीलदार अग्रवाल ने लोगों से कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीतने के लिए प्रतियोगी की लाइन छोटी करने के बजाय अपनी लाइन बड़ी करने की सोच रखनी चाहिए। उन्होंने अपने सकारात्मक विचारों से सभी को प्रोत्साहित किया। वहीं नवल मंगल ने भी समाज में सभी से अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की बात कही।
इस दौरान राजेंद्र जिंदल, दिनेश गोयल, संजय सिंहल, महेश अग्रवाल, रमेश जिंदल, विष्णु जिंदल, संजय सिंहल, देव प्रकाश, सुरेश सिंहल, विमल मंगल, शरद कुमार, रतन मंगल, बालकिशन, सुनील मंगल, सोनू गोयल, अनिकेत मंगल, अभिषेक मंगल, रेखा जिंदल, उषा जिंदल, प्रेम मंगल आदि मौजूद थे।


