Tuesday, August 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsअग्निवीर अभ्यर्थी ने फंदा लगाकर दी जान, डिफेंस एकेडमी में मचा हड़कंप

अग्निवीर अभ्यर्थी ने फंदा लगाकर दी जान, डिफेंस एकेडमी में मचा हड़कंप


Deoli News 18 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोपीपुरा में एक डिफेंस एकेडमी में मंगलवार को एक 18 वर्षीय अग्निवीर अभ्यर्थी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के खेमा का खेड़ा निवासी गंगाराम मीणा के पुत्र कृष्ण गोपाल मीणा (18) के रूप में हुई है। वह कमांडो डिफेंस एकेडमी में रहकर अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था। देवली थाने के एएसआई गोपाल लाल ने बताया कि घटना के समय एकेडमी में लंच चल रहा था। कृष्ण गोपाल उस दौरान अपने कमरे में अकेला था। लंच के बाद जब अन्य छात्र कमरे में लौटे, तब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई।

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही देवली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचित कर मौके पर बुलाया। शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here