Wednesday, August 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk‘हर वोट जरूरी’ संदेश के साथ जागरूक किया

‘हर वोट जरूरी’ संदेश के साथ जागरूक किया


Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विद्यालय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में बुधवार को ‘स्वीप योजनान्तर्गत’ आयोजित कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला का निर्माण कर मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दिया और आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा ‘वोट दो’ सहित विभिन्न जागरूकता संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। गौरतलाप है कि आगामी दिनों मे नगर निकाय और पंचायत चुनाव होंगे। इसे लेकर जागरूकता अभियान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here