Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विशेष अभियान “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को देवली में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए।
इसे लेकर श्री सालासर नमकीन भंडार से नमकीन, भंवरलाल एंड संस से मधुबाला ब्रांड काजू तथा पारस एंटरप्राइजेज से सीबा ब्रांड हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. मदन लाल गुर्जर ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और अभियान लगातार जारी रहेगा।



