Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस मुख्यालय जयपुर और एसपी टोंक की ओर से जारी सूचना के अनुसार साइबर ठगी से बचाव को लेकर आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें बिजली-गैस बिल, आरटीओ ई-चालान, बैंक या सिम केवाईसी अपडेट तथा सरकारी योजनाओं के नाम पर आने वाले फर्जी संदेशों से सावधान रहने की अपील की गई है।

पुलिस ने बताया कि साइबर ठग व्हाट्सऐप या अन्य माध्यमों से भेजी गई .apk फाइल डाउनलोड करवाकर मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर लेते हैं। इसके बाद बैंक खाते और यूपीआई से रकम उड़ाई जा सकती है। पुलिस ने अनजान लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक अथवा इंस्टॉल नहीं करने, मोबाइल में ‘ इंस्टॉल अननोन एप्स’ विकल्प को बंद रखने और अनावश्यक परमिशन नहीं देने की सलाह दी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या 9256001930, 9257510100 पर शिकायत करने तथा राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर सूचना देने की अपील की गई है। पुलिस ने आरटीओ चालान के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करने की सलाह भी दी है। उल्लेखनीय है कि देवली में कई बार इस तरह की सोशल मीडिया पर फाइल आई थी। इनमें कुछ पुलिसकर्मियों के नंबर हैक कर फ़ाइल भेजी गई थी।



