Tuesday, September 8, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमृत्युभोज नहीं करने का सामूहिक निर्णय लिया

मृत्युभोज नहीं करने का सामूहिक निर्णय लिया


Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की ग्राम पंचायत गावड़ी के सीतारामपुरा कॉलोनी में मंगलवार को मीणा समाज के लोगों की बैठक आयोजित हुई।

गांवड़ी के पूर्व सरपंच गोवर्धन मीणा ने बताया कि बैठक में गत 31 अगस्त को निधन हुए बजरंग लाल मीणा पुत्र लखमाराम मीणा के परिजनों को मृत्यु भोज के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। यह बैठक मृतक के घर पर आयोजित हुई। समाज के लोगों की समझाइश के बाद बजरंग लाल के पुत्र राजूलाल सहित परिवार के सदस्यों ने मृत्यु भोज नहीं करने की सहमति जताई। बैठक में लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगे भी आसपास के क्षेत्र में किसी समाजजन की मृत्यु होने पर मृत्यु भोज नहीं किया जाएगा। वहीं बजरंग के निधन के बाद केवल सामाजिक क्रियाक्रम एवं पगड़ी दस्तूर किया जाएगा।

बैठक में रामसिंह मीणा (मानपुरा), शिवपाल हाड़ा, छीतर मीणा (नाकाहाली), सोदान (दौलतपुरा), बाबूलाल (रावता माताजी), गोवर्धन मीणा पूर्व सरपंच, गुमान भेरवाली और रतनलाल हाड़ा सहित लोग थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here