Tuesday, September 8, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबछबारस पर इनर व्हील क्लब ने मंदिर में लगवाई कुर्सियां

बछबारस पर इनर व्हील क्लब ने मंदिर में लगवाई कुर्सियां


Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बछबारस पर इनर व्हील क्लब देवली की ओर से सेवा एवं जनसुविधा की पहल की गई। क्लब की ओर से चौथ माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए दो कुर्सियां लगवाई गईं।

स्थानीय क्लब अध्यक्ष वर्षा मंगल ने बताया कि इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा शाह एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अलका भार्गव भी मौजूद थी। उन्होंने क्लब के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित में किए गए छोटे प्रयास भी लोगों के लिए बड़ी सुविधा बनते हैं। इस दौरान महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। वहीं बारस के पर देवली की विभिन्न कॉलोनियों में महिलाओं ने पीला चुनड़ पहनकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

महिलाओं ने सामूहिक रूप से गौ-वत्स की पूजा की तथा सार्वजनिक गौशाला पहुंचकर बछड़ों की पूजा कर उन्हें चने खिलाए और आशीर्वाद लिया। वहीं पुत्र की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान घरों में सब्जी आदि काटने के लिए चाकू का उपयोग नहीं किया गया। वही महिलाओं व परिजनों ने चने और मक्का की रोटी ही खाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here