Deoli News 13 सितम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली एवं सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेंटर सोसायटी द्वारा जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के सहयोग से 15 सितंबर को पेंशनर भवन तहसील परिसर देवली में निःशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगेगा।
कैंप संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि शिविर का समय सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक रहेगा। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सोनू कुमार शर्मा द्वारा जांच एवं परामर्श दिया जाएगा तथा चयनित मरीजों के बिना टांके मोतियाबिंद ऑपरेशन सहाय हॉस्पिटल, जयपुर में किए जाएंगे। मरीजों के लिए दवाइयां, चश्मा, भोजन, ठहराव तथा जयपुर आने-जाने की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। कैम्प में आने वाले रोगियों को मरीज वोटर आईडी, राशन कार्ड की प्रति और मोबाइल नंबर साथ लाने होंगे।



