Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के वार्ड नंबर 4 में मोक्ष द्वार से आगे ठगरिया कॉलोनी-देवपुरा रोड पर सड़क किनारे रहने वाले परिवार देर रात होने वाली कथित असामाजिक गतिविधियों से परेशान हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार आधी रात के बाद कुछ लोग शराब के नशे में हल्ला-शोर, गाली-गलौज और तेज आवाज में वाहन चलाते हैं। लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी का स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त हो चुका है, जबकि घरों के बाहर लगी लाइटों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। कुछ स्थानों पर शराब व पानी की खाली बोतलें मिलने की बात सामने आई है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण भी लोगों में चिंता बनी हुई है। सड़क किनारे रहने वाले परिवारों ने पुलिस एवं प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और क्षतिग्रस्त स्पीड ब्रेकर को दुरुस्त करवाने की मांग की है। हालांकि लोगों की ओर से पुलिस को इस समझ में लिखित शिकायत नहीं दी गई है।



