Sunday, September 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskझूमते-गाते सांवरिया सेठ के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

झूमते-गाते सांवरिया सेठ के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

देवली के नृसिंह मंदिर से सेठ तक निकली पदयात्रा


Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्व समाज देवली की ओर से रविवार को शहर के नृसिंह मंदिर से कुंचलवाड़ा रोड स्थित पावर हाउस शिव मंदिर परिसर में विराजमान भगवान श्री सांवरिया सेठ के मंदिर तक एक दिवसीय पदयात्रा आयोजित की हुई।

पदयात्रा में श्रद्धालु भजनों पर झूमते-गाते और भगवान के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। मनीष पाराशर एवं रामराय सोनी ने बताया कि पदयात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे नृसिंह भगवान मंदिर, स्वर्णकार समाज धर्मशाला से हुई। पदयात्रा जहाजपुर चुंगी नाका, छतरी चौराहा, मुख्य बाजार, पेट्रोल पंप एवं कुंचलवाड़ा रोड होते हुए हनुमाननगर स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर पहुंची। पदयात्रा का शहर के प्रमुख बाजारों में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं जलपान के साथ श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से भगवान श्री सांवरिया सेठ को ध्वज चढ़ाया गया।

आयोजकों के अनुसार श्री सांवरिया सेठ मंदिर निर्माण सेवा समिति की ओर से पदयात्रियों के स्वागत के साथ भोजन-प्रसादी की व्यवस्था भी की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here