Monday, September 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली नगर पालिका चुनाव: स्ट्रांग रूम खुला, 12 चरणों में होगी मतगणना

देवली नगर पालिका चुनाव: स्ट्रांग रूम खुला, 12 चरणों में होगी मतगणना


Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव को लेकर सोमवार सुबह रिटर्निंग अधिकारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। इस दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत डीएसपी मदन ढाका, थाना प्रभारी प्रीति के नेतृत्व में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, स्ट्रांग रूम के बाहर लगाए गए टेंट में सभी काउंटिंग एजेंटों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मतगणना जल्द ही शुरू होगी। तीन-तीन वार्डों के समूह में कुल 12 चरणों में मतगणना कराई जाएगी। मतगणना स्थल पर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल काउंटिंग एजेंट को मतगणना की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता और नासिरदा थाना प्रभारी रोडूराम मौजूद है। वहीं वार्ड एक से तीन के काउंटिंग एजेंट को भीतर बुला लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here