Tuesday, September 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsडंपर में जा घुसी कार, हादसे में मौत हुई

डंपर में जा घुसी कार, हादसे में मौत हुई


Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक-देवली राजमार्ग पर दूनी क्षेत्र के पोल्याडा के पास मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजाराम (41) पुत्र जगदीश जाट, निवासी जनकपुरा टोरड़ी थाना मालपुरा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार राजाराम मंगलवार सुबह कार से देवली से टोंक की ओर जा रहा था। इसी दौरान पोल्याडा के पास उसकी कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि राजाराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही कार के आगे आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे जाहिर हो रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी। हादसे की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि राजाराम खेती का कार्य करता था और दो बच्चों का पिता था। उसका एक बच्चा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। हादसे की सूचना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here