Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर सोमवार को नगर पालिका सभा भवन में मतदान प्रक्रिया लगातार जारी है। भाजपा के पार्षद बारी-बारी से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
सुबह 12:01 बजे तक 24 वोट डाले जा चुके हैं। भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कजोड़ी देवी भी मतदान केंद्र पहुंच चुकी हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की कजोड़ी देवी और कांग्रेस के बनवारी लाल बैरवा के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक पार्षदों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। फिलहाल कुछ निर्दलीय प्रत्याशी अभी भी नहीं पहुंचे।



