Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका क्षेत्र की अम्बापुरा कॉलोनी में गणेश नवयुवक मंडल के तत्वावधान में गणेश महोत्सव का भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है।
यहां गुरुवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित पार्षद केपी सिंह नरुका और अजय मेंवाड़ा का अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना व आरती कर आशीर्वाद लिया। अतिथियों ने सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक उत्सव आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को प्रगाढ़ बनाते हैं। इस दौरान मंडल सदस्य टीकम शर्मा, अंकित सेन, माधव शर्मा, दशरथ शर्मा, अंकित वर्मा, आशीष जांगिड़, मयंक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित थे। अतिथियों और ग्रामीणों ने सामूहिक आरती की।



