Friday, September 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविद्यालयों में राष्ट्रभक्ति का संचार, साइबर सुरक्षा व विज्ञान मेले का आयोजन

विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति का संचार, साइबर सुरक्षा व विज्ञान मेले का आयोजन


Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय महाविद्यालय देवली में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को सामूहिक गान के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पीएम श्री विद्यालय देवली में मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत पारीक व विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम् का इतिहास बताकर प्रेरित किया। विद्यालय में विकसित भारत विज्ञान मेला, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा व प्लास्टिक मुक्त थैली वितरण अभियान चला। जिला स्तरीय अधिकारी डॉ. नरेश कुमार रावत ने गतिविधियों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों को सराहा। इस मौके पर भामाशाह लक्ष्मीकांत द्वारा विद्यालय को वाटर कूलर भेंट करने की घोषणा की गई, जिस पर प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा व विद्यालय परिवार ने आभार जताया। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा व एनएसएस प्रभारियों के नेतृत्व में सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ कार्यशाला हुई।

पुलिस थाना देवली की साइबर सेल से आए नीलम मीणा व मुकेश गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल फ्रॉड, अनजान लिंक, फर्जी एपीके फाइल्स और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के गुर सिखाते हुए हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here