Friday, September 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskडीएपी खाद के लिए घंटों लाइनों में खड़े रहे किसान

डीएपी खाद के लिए घंटों लाइनों में खड़े रहे किसान

एक ही पॉस मशीन से वितरण में देरी


Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली क्रय-विक्रय सहकारी समिति में शुक्रवार को डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह से ही किसान खाद लेने के लिए लाइनों में खड़े रहे और कई घंटों के इंतजार के बाद उन्हें खाद मिल सकी।

किसानों का कहना है कि एक ही पॉस मशीन से खाद वितरण होने के कारण किसानों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। खाद लेने पहुंचे बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य किसानों को भी घंटों कतार में खड़े रहकर परेशानी उठानी पड़ी। किसानों का कहना है कि खाद वितरण के लिए पॉस मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि वितरण प्रक्रिया में तेजी आ सके और किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े। किसानों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर को भी मामले से अवगत करवाते हुए खाद वितरण के लिए अतिरिक्त पॉस मशीन उपलब्ध करवाने की मांग की। साथ ही किसानों ने देवली क्षेत्र की अन्य सहकारी समितियों पर भी यूरिया और डीएपी खाद का पर्याप्त वितरण करवाने की मांग उठाई, ताकि एक ही केंद्र पर किसानों की भीड़ नहीं जुटे और उन्हें समय पर खाद उपलब्ध हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here