Deoli News 30 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली द्वारा भूगोल के सभी नियमित विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जारी सूचना के अनुसार बीए भाग तृतीय (षष्ठम सेमेस्टर) की परीक्षा 3 अक्टूबर होगी।
बीए भाग प्रथम (द्वितीय सेमेस्टर) की 7 अक्टूबर तथा बीए भाग द्वितीय (चतुर्थ सेमेस्टर) की प्रायोगिक परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। सभी कक्षाओं और वर्गों की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी। विस्तृत जानकारी और अपने वर्ग (बैच) नंबर के लिए छात्र कॉलेज के सूचना पट्ट का अवलोकन करें। परीक्षा में मोबाइल या किसी भी अन्य डिजिटल सामग्री के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह जानकारी भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने दी।
पीएम श्री स्कूल दूनी में नमो सेवा गाथा का मंचन हुआ
दूनी। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा कार्यों पर आधारित ‘नमो सेवा गाथा’ नाटक का मंचन किया। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों और विश्व में भारत के नेतृत्व को दर्शाया गया।
प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी सीमा शेर ने जानकारी दी। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



