Deoli News 30 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पुराने अजमेर रोड स्थित मंगल पेट्रोलियम पर बुधवार को नगर पालिका की नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष कजोड़ी देवी सहित पार्षदों के सम्मान में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सभी का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि लक्ष्मीकांत पारीक एवं उद्योगपति नवल मंगल रहे। भाजपा नेता महेश मंगल, विजय मंगल, अरविंद मंगल एवं हिमांशु मंगल ने पालिकाध्यक्ष व पार्षदों का अभिनंदन किया। वहीं रीको इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से भी सम्मान कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से पालिकाध्यक्ष को अवगत कराया गया। पालिकाध्यक्ष कजोड़ी देवी ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। भाजपा नेता महेश मंगल ने शहरी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात प्रमुखता से कही। यहां रीको इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सीपी अग्रवाल, चेतन वैष्णव, पृथ्वीराज मीणा, भेरू खत्री, उमाशंकर खूंटेटा, सुरेश अग्रवाल, अरविंद सिंह, छीतर डागर, नवल किशोर चतुर्वेदी सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं उद्योगपति मौजूद थे।
गुड मॉर्निंग क्लब ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष व पार्षदों का किया स्वागत
इससे पहले पिछले दिनों गुड मॉर्निंग क्लब महावीर उद्यान देवली की ओर से लकड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नवनिर्वाचित नगरपालिका उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन सहित पार्षद भीमराज जैन, पंकज जैन एवं गोपाल मित्तल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने सभी जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। यह जानकारी क्लब से जुड़े कृष्ण कुमार गोयल ने दी।



