Friday, October 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskराष्ट्रपिता की जयंती भजनों के साथ रामधुनी हुई

राष्ट्रपिता की जयंती भजनों के साथ रामधुनी हुई


Deoli News 2 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को गांधी पार्क, देवली में ब्लॉक स्तरीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं शहरवासियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में एसडीओं रूबी अंसार, पालिकाध्यक्ष कजोड़ी देवी, अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर सहित पार्षद एवं शहरवासी मौजूद रहे। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजनों के साथ रामधुन प्रस्तुत की गई। सभा में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों ने सजाई सजीव झांकी

दूनी। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी की सजीव झांकी सजाई, जो आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को याद किया। साथ ही विद्यार्थियों से गांधीजी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। यह जानकारी शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here