Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इस वर्ष भी स्थानीय श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के तत्वावधान में शनिवार से 10 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज हुआ। आकाश कंछल ने बताया कि शनिवार को बाजार सजावट एवं लूडो किंग प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम शुरू हुए।
जूनियर वर्ग में प्रिंस अग्रवाल प्रथम एवं आदी गोयल द्वितीय रहे। पुरुष वर्ग में हर्षू मित्तल प्रथम एवं मुकुट सिंहल द्वितीय रहे। महिला वर्ग में प्रियानी अग्रवाल प्रथम एवं संतोष गोयल द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह रविवार सुबह बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग में अदित अग्रवाल प्रथम एवं वैदिक अग्रवाल द्वितीय, सीनियर वर्ग में अर्पण सिंहल प्रथम एवं अर्णव गोयल द्वितीय रहे। महिला वर्ग में श्रुति अग्रवाल प्रथम एवं नीलू गर्ग द्वितीय रहीं। दोपहर में वाहन रैली का आयोजन होगा। रैली के माध्यम से अग्रसेन महाराज के संदेशों का प्रचार प्रसार किया जाएगा।



