Saturday, November 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजीवन मे शांति चाहिए तो बदलना होगा अपना ‘माइंड सेट’

जीवन मे शांति चाहिए तो बदलना होगा अपना ‘माइंड सेट’


Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुनि सुप्रभ सागर ने धर्मसभा में कहा कि भगवान शांति देने वाले नहीं, बल्कि शांति की प्राप्ति का मार्ग बताने वाले हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही आत्मा में शांति प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि जीवन में शांति के लिए तीन फैक्ट्री लगाने की जरूरत है, मुख में शुगर फैक्ट्री, हृदय में लव फैक्ट्री और दिमाग में आइस फैक्ट्री। हमेशा मीठा बोलें, सभी के प्रति वात्सल्य भाव रखें और दिमाग को ठंडा रखें तो अशांति पास नहीं आ सकती। आज व्यक्ति शांति चाहता है, लेकिन स्वयं को उसके अनुरूप ढालना नहीं चाहता। उसके पास सोफा सेट, डिनर सेट और डायमंड सेट तो है, लेकिन माइंड सेट नहीं है। माइंड अपसेट होने के कारण ही अशांति बढ़ रही है। इसलिए विचारों को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। सभा में मुनि वैराग्य सागर ने कहा कि तनाव और संक्लेश परिणाम अकाल मरण का कारण बनते हैं। सुविधा की प्राप्ति के लिए किया गया संक्लेश ही आगे चलकर दुविधा का कारण बन जाता है।

संसार की सबसे बड़ी सम्पदा आत्मशांति है। जिन परिणामों या वस्तुओं से अशांति उत्पन्न होती है, उनका त्याग करना चाहिए। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अनुकूलता की खोज करने वाला ही सच्चा साधक कहलाता है। यह जानकारी अंकित जैन डाबर ने दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here