Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के चर्च रोड सीआईएसएफ की दीवार के सहारे बने सार्वजनिक पेशाबघर की नियमित सफाई नहीं होने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग के इस स्थान पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है, जिसके चलते गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से सार्वजनिक पेशाबघर की नियमित सफाई करवाने और वहां स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि इसकी सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है और इसके लिए सार्वजनिक धन खर्च किया जा रहा है, तो नियमित सफाई भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके अलावा यहां पेशाब घर के पास में कचरा भी डाला जाता है। जिस भी पेशाबघर दुर्गति का शिकार हो रहा है।
इसी तरह शहर के अन्य जगहों पर बने पेशाबघरों की भी समय पर नगरपालिका को सुध लेनी चाहिए। इसके लिए नियमित इन जगहों का निरीक्षण होना चाहिए।


