Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली एवं विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत 9 अक्टूबर को पेंशनर भवन तहसील परिसर देवली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। जिला चिकित्सालय टोंक की ब्लड बैंक टीम रक्तदाताओं की आवश्यक जांच कर रक्त संग्रह करेगी। 18 से 60 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकेंगे तथा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं लोगों से रक्तदान करने की बात कही है।



