Tuesday, October 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमतदान केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

मतदान केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश


Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत आम चुनाव 2026 के अंतर्गत रिटर्निंग अधिकारी देवली रूबी अंसार द्वारा ग्राम पंचायत गावड़ी, राजमहल, बीसलपुर और नयागांव (सतवाड़ा) के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान मतदान भवनों की साफ-सफाई, मतदान कक्ष तक पहुंचने के मार्ग, विशेष योग्यजन के लिए रैंप तथा मतदान कक्षों में लाइट, दरवाजे, खिड़कियां, जाली और पंखों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही मतदान दलों एवं मतदाताओं के लिए पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जहां आवश्यक सुधार की जरूरत पाई गई, वहां व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here