Tuesday, October 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी अग्रसेन जयंती की विदाई, प्रतिभाओं को मिले पुरस्कार

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी अग्रसेन जयंती की विदाई, प्रतिभाओं को मिले पुरस्कार


Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। इस दौरान स्थानीय अग्रवाल पंचायत विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

श्री अग्रवाल नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष आकाश कंछल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संरक्षक बृजकिशोर गोयल, महावीर गोयल एवं सत्यनारायण सिंहल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर की। इसके बाद राजस्थानी परंपरा के अनुसार संस्था अध्यक्ष नोरतमल गोयल, उपाध्यक्ष गोरधन कंछल, मंत्री सुरेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने अतिथियों और निर्णायक मंडल का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एकल नृत्य, युगल नृत्य, सामूहिक नृत्य, विचित्र वेशभूषा एवं नाटकों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोगों प्रस्तुतियों का आनंद लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सांवरिया सेठ, भगवान जगन्नाथ की भी सजीव झांकी सजाई गई।

यहां नगर पालिका में नवनिर्वाचित सदस्य सौरभ जिंदल, श्यामा गर्ग पत्नी मुकेश गर्ग का सम्मान किया गया। साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, भामाशाहों एवं गणमान्य व्यक्तियों को उनके विशिष्ट योगदान और प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कंछल ने बताया कि समारोह के अंत में महोत्सव के दौरान 10 दिनों तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए गए। नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रमोद मंगल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं व लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में श्री अग्रवाल पंचायत संस्था, श्री अग्रवाल नवयुवक मंडल तथा श्री अग्रवाल महिला एवं बालिका मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं और महोत्सव के आयोजन में योगदान दिया।

नगर पालिका देवली का 9 दिवसीय डांडिया एवं गरबा महोत्सव शुरू, खूब खनके डांडिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here