Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवकन्या कॉलेज के प्रबंध निदेशक आर्यन मुकुल के नेतृत्व में 75 छात्राओं एवं स्टाफ ने चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान गुजरात और राजस्थान के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया।
छात्राओं ने अंबाजी, अंबामाता, अचलगढ़ शिव मंदिर, गुरु शिखर, देलवाड़ा जैन मंदिर, नक्की झील, कुंभलगढ़ किला और नाथद्वारा स्थित विश्वस्वरूप शिव मूर्ति के दर्शन किए। भ्रमण में प्राचार्य अनिता पारीक, मनोज प्रजापत सहित महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
ककोड़िया में बाल शोध मेले में विद्यार्थियों ने जुटाए आंकड़े
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ककोड़िया में मंगलवार को बाल शोध मेले का आयोजन हुआ। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने गांव में पशुओं की संख्या, वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि तथा फसलों की आय-व्यय का सर्वे किया। विद्यार्थियों ने आंकड़ों को तालिका, चित्र आलेख, दंड आलेख एवं पाई आलेख के माध्यम से प्रस्तुत किया। मेले में राजमहल, गावड़ी और देवीखेड़ा पंचायत क्षेत्र के गणित शिक्षक, विद्यालय स्टाफ, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के राजेश शर्मा तथा अभिभावकों ने भाग लिया।



