Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुंचलवाड़ा रोड स्थित गोविंद गार्डन में 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भगत सिंह सेना (बीएसएस सेना) की बैठक आयोजित होगी।

इसमें किसान नेता नरेश मीणा शामिल होंगे। लोकेश धाकड़ ने बताया कि बैठक में आगामी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन की आगामी रणनीति और चुनावी गतिविधियों पर विचार-विमर्श होगा।


