Tuesday, October 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनवनिर्वाचित सरपंच ने जताया मतदाताओं का आभार

नवनिर्वाचित सरपंच ने जताया मतदाताओं का आभार


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली शहर से सटी व जुड़ी ऊंचा पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच ललिता रेगर ने मंगलवार को ऊंचा और ज्योति कॉलोनी क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला।

इस दौरान उन्होंने गली-गली जाकर मतदाताओं का आभार जताया और क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया। जुलूस ज्योति कॉलोनी के वात्सल्य नगर पहुंचा, जहां अशोक कुमार दुबे के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों ने सरपंच ललिता देवी और उनके पति धर्मेंद्र रेगर का फूल-मालाओं व दुपट्टे से स्वागत किया। इस दौरान सरपंच और उनके पति ने लोगों से आत्मीयता से मुलाकात कर विकास कार्यों में कमी नहीं रहने का आश्वासन दिया।

विजय जुलूस में वार्ड पंच सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय कि उक्त ग्राम पंचायत में देवली की काफी आबादी शामिल है। ज्योति कॉलोनी ग्राम पंचायत ऊंचा की बड़ी बस्ती है, जो देवली से सटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here