Thursday, October 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessकमल ब्रांड तेल और जेएमडी मसालों का स्नेह मिलन, गुणवत्ता, निर्माण की...

कमल ब्रांड तेल और जेएमडी मसालों का स्नेह मिलन, गुणवत्ता, निर्माण की दी जानकारी

(मार्केट न्यूज़)


Deoli News 29 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित कानगढ़ पैलेस में पिछले दिनों कमल ब्रांड आयल एवं जेएमडी मसाला की ओर से हलवाई स्नेह मिलन समारोह हुआ। इसमें देवली, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 400 हलवाइयों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में कमल ब्रांड मूंगफली तेल एवं जेएमडी मसालों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया और उत्पादों की जानकारी दी गई। इस दौरान बंसल इंडस्ट्रीज के अजीत जैन ने कमल ब्रांड तेल की निर्माण प्रक्रिया के बारे में बताया कि इसके लिए किसानों एवं मंडियों से अच्छी गुणवत्ता वाली मूंगफली खरीदी जाती है। इसके बाद अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से मूंगफली की मिट्टी, छिलके एवं अन्य अशुद्धियों को साफ कर तेल निकाला जाता है। तेल को दो से तीन बार छानने के बाद पैकिंग कर बाजार में पहुंचाया जाता है। किसी गुणवत्ता की वजह से कमल तेल ने आज क्षेत्र में घर-घर में अपनी पैठ बनाई है। वही कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं तक प्राकृतिक गुणवत्ता वाला तेल पहुंचाना है।

जैन ने कहा कि तेल का सच्चा पारखी महिलाएं और हलवाई होते है। उन्होंने भी तेल की गुणवत्ता की सराहना की ओर संतोष व्यक्त किया। इसी तरह जहाजपुर स्थित जेएमडी मसाला की ओर से प्रशांत अग्रवाल ने मसालों की निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी मंडियों एवं किसानों से साबुत मिर्च, हल्दी, धनिया सहित विभिन्न मसाले खरीदती है। इसके बाद गुणवत्ता से पिसाई कर पैकिंग की जाती है और उत्पाद ग्राहकों तक पहुंचाए जाता हैं। इस दौरान हलवाइयों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान व्यापारी अरुण पापड़ीवाला भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here