Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कुचलवाड़ा खुर्द गांव से अज्ञात चोरों द्वारा मवेशी चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पशुपालक विष्णु कुमार मीणा व सोमाराम मीणा ने थाने में रिपोर्ट देकर चुराए गए मवेशियों व चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है।

रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे विष्णु कुमार की माता कमला देवी अपनी भैंसों को चरने के लिए गांव के बाहर पानी की टंकी के पास छोड़कर घर आ गई थीं। इसके बाद कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी भैंसों को चुरा ले गया। काफी तलाश करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसी प्रकार गांव के ही सोमाराम मीणा की दो भैंस व एक कॉफ भी बीते 4 नवंबर को अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। चुराए गए मवेशियों की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए है।

हनुमान नगर थाना पुलिस ने पीड़ितों की लिखित रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक एएसआई राजेश को सौंपी है।


