Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली एवं कालेड़ा कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन (धर्मार्थ ट्रस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में 14 नवंबर को राजस्थान पेंशनर भवन (तहसील परिसर) देवली में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगेगा।
शिविर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक लगेगा। समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि शिविर में श्वास, खांसी, नजला-जुकाम, चर्म रोग, मस्से, उदर रोग, सन्धिवात, मधुमेह, पथरी, पुरुष एवं महिला रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां भी उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि यहां कालेड़ा कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन के अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।



