Friday, November 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskत्योहारी सीजन खत्म होते ही रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़ी यात्रियों की...

त्योहारी सीजन खत्म होते ही रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

  • जयपुर, अजमेर और कोटा समेत मार्गों पर जाने वाली बसें यात्रियों से खचाखच भरी

  • कई यात्री खड़े होकर कर रहे सफर


Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली समेत त्योहारी सीजन समाप्त होने के साथ ही लोग अपने काम-धंधों और नौकरी पर लौटने लगे हैं। वहीं स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक भी वापसी की तैयारी में जुट गए हैं। दरअसल 15 नवम्बर तक स्कूलों में अवकाश है। वहीं 16 नवम्बर से स्कूल खुलेंगे।

इसके चलते पिछले दो दिनों से देवली रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शुक्रवार को बस स्टैंड परिसर में यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। जयपुर, अजमेर और कोटा जाने वाली रोडवेज बसें यात्रियों से खचाखच भरी नजर आईं। वहीं भीलवाड़ा की ओर जाने वाली सरकारी और निजी बसों में भी यही स्थिति रही। गुरुवार को भी बसों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। कई बसों में सीटें पूरी भरने के बाद करीब दो दर्जन यात्री खड़े होकर ही सफर करने को मजबूर दिखाई दिए।

यहां रोडवेज बसों के अलावा प्राइवेट बसें व लोक परिवहन बसों में भी यात्रियों की काफी भीड़ है। इसी भीड़ के चलते रोडवेज बस स्टैंड परिसर में भी यहां की दुकानदारों का व्यापार अच्छा चल रहा है। रोडवेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि गुरुवार को पैसेंजर होगी काफी भीड़ थी। अन्य स्टेशन में आने वाली बसों में देवली से केवल 20 से 30% यात्रियों को ही सीटमिल रही है। बाकी खचाखच भरी आ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here