Deoli News 18 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महावीर दिगंबर जैन मंदिर में अष्टाह्निक पर्व के अवसर पर आयोजित समवशरण महामंडल विधान में मुनि वैराग्य सागर महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन पुण्य अर्जन का सबसे श्रेष्ठ अवसर है।
Crime News : फाइनेंस कंपनी से 7 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर वाहन खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज
मनुष्य भव में जितने पुण्य कमाने के अवसर मिलते हैं, उतने देवों को भी नहीं मिलते। यही कारण है कि देव भी मनुष्य भव प्राप्त करने के लिए तरसते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मनुष्य की पहचान और व्यवस्थाएं अस्थायी हैं। हमारी जैसी संवेदनाएं होंगी, वैसा ही कर्मों का अर्जन होगा। इसलिए प्रत्येक कार्य अन्य विकल्पों से रहित होकर एकाग्रता के साथ करना चाहिए। मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने कहा कि भगवान का मंदिर समवशरण का प्रतीक है। लिहाजा मंदिर में प्रवेश से पहले हाथ-पैर धोकर स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने समवशरण में मानस्तंभ की महत्ता बताते हुए कहा कि मानस्तंभ के सामने पहुंचते ही व्यक्ति का अभिमान समाप्त हो जाता है।
अभिमानी व्यक्ति भगवान के चरणों तक नहीं पहुंच सकता। उन्होंने श्रद्धालुओं को अहंकार त्यागकर विनम्रता और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।


