Desk News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत आम चुनाव-2026 के अन्तर्गत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए टोंक जिले में दो चरणों में हुए मतदान की मतगणना 20 नवम्बर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) टीना डाबी ने बताया कि टोंक जिले की 8 पंचायत समितियों (देवली, उनियारा, पीपलू, पचेवर, मालपुरा, टोडारायसिंह, टोंक एवं निवाई) की मतगणना राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय टोंक में होगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति देवली की मतगणना नए भवन में कमरा नम्बर एन 3 एवं एन 4 में 5-5 टेबलों पर 21 व 14 राउंण्ड में होगी। पंचायत समिति उनियारा की पुराने भवन के कमरा नम्बर 22 एवं 23 (प्रथम-तल) में 5-5 टेबलों पर 16 व 19 राउंण्ड में, पंचायत समिति पीपलू की पुराने भवन के कमरा नम्बर 19 (प्रथम-तल) में 5 टेबलों पर 24 राउंण्ड में, पंचायत समिति पचेवर की पुराने भवन के कमरा नम्बर 10 (भू-तल) में 5 टेबलों पर 15 राउंण्ड में मतगणना संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति मालपुरा की मतगणना पुराने भवन के कमरा नम्बर 9 (भू-तल) में 5 टेबलों पर 18 राउंण्ड में होगी।
पंचायत समिति टोडारायसिंह की नए भवन के ड्रॉइंग लैब में 5 टेबलों पर 27 राउंण्ड में, पंचायत समिति टोंक की नए भवन के कमरा नम्बर एन 7 में 5 टेबलों पर 24 राउंण्ड में एवं पंचायत समिति निवाई की मतगणना पुराने भवन के कमरा नम्बर 4 व 5 (भू-तल) में 5-5 टेबलों पर 21 व 22 राउंण्ड में होगी। मतगणना की तिथि करीब आते ही प्रत्याशियों की दिलों की धड़कन बढ़ने लगी है। वही मतगणना के बाद जिला प्रमुख और प्रधान के चयन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।



