Sunday, November 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार


Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत डीएसटी टीम व घाड़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपए बाजार कीमत की एक किलो 475 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

पुलिस ने बंथली रोड तन सरोली से घेराबंदी कर झालावाड़ जिले के पाल खण्डा सरखण्डी (थाना घाटोली) निवासी 20 वर्षीय रमेश पुत्र भंवरलाल तंवर राजपूत को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से स्मैक के अलावा एक मोबाइल फोन और 1160 रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। वृताधिकारी देवली मदनलाल के सुपरविजन तथा थानाधिकारी हरिराम वर्मा व डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here