Friday, November 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली प्रधान चुनाव में कांग्रेस का दांव, आखिर नाम आया सामने, तस्वीर...

देवली प्रधान चुनाव में कांग्रेस का दांव, आखिर नाम आया सामने, तस्वीर भी हुई साफ


Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत समिति देवली में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए निर्वाचन होगा। कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत के चलते पार्टी का प्रधान बनना तय माना जा रहा है। फिर भी नए देवली के प्रधान का नाम जानने के लिए लोगों में काफी दिलचस्पी है।

प्रधान पद के लिए वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व उपप्रधान महादेव मीणा के नाम की संभावना दैनिक ब्यूरो ने पहले ही जताई थी, जो अब सही साबित होती नजर आ रही है। कांग्रेस के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महादेव मीणा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे प्रधान पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी की ओर से उनके नाम पर सहमति बनने के बाद प्रधान पद की दावेदारी स्पष्ट हो गई है। महादेव मीणा को सांसद हरिश्चंद्र मीणा का करीबी और विश्वसनीय माना जाता है। राजनीतिक समीकरणों के साथ उनकी संगठनात्मक पकड़, युवा नेतृत्व और क्षेत्र में सक्रियता भी उनके पक्ष में रही है।

ऐसे में प्रधान पद के लिए उन्हें मौका दिए जाने को पार्टी के भीतर मजबूत नेतृत्व और संगठनात्मक समन्वय के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस के पास पंचायत समिति में स्पष्ट बहुमत होने से प्रधान पद के निर्वाचन को औपचारिक प्रक्रिया माना जा रहा है। अब शुक्रवार को निर्वाचन प्रक्रिया के बाद महादेव मीणा के प्रधान पद पर निर्वाचित होने की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

प्रधान चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, पंचायत समिति सभागार में होगी वोटिंग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here