Saturday, November 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजनता के सीएम जननायक अभियान में गहलोत से मिले देवली के आकाश

जनता के सीएम जननायक अभियान में गहलोत से मिले देवली के आकाश


Deoli News 28 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर में आयोजित जनता के सीएम जननायक अभियान की प्रथम बैच की प्रशिक्षण कार्यशाला में देवली निवासी कांग्रेस नेता आकाश कंछल और उनकी पत्नी दीप्ति कंछल ने भाग लिया।

शुक्रवार को जयपुर सिविल लाइंस स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर आयोजित कार्यशाला में जयपुर और अजमेर संभाग के ट्रेनर सहित करीब 30 युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को यहां प्रशिक्षण दिया गया। आकाश कंछल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं की उनकी बात गंभीरता से सुनी तथा संगठन और जनसंवाद को लेकर चर्चा की। कार्यशाला में गांव-ढाणियों तक पहुंचकर आमजन की समस्याएं जानने, उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा जेनजी समेत युवा पीढ़ी के उद्देश्यों व योजनाओं को भी जानकर पार्टी तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने बताया कि टीम का संकल्प है कि जनता की आवाज को बुलंद करना और हर गांव गांव ढाणी तक पहुंचना, ताकि जनहित के मुद्दों को मजबूती से सरकार तक उठाया जा सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here