Sunday, November 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचातुर्मास समापन पर भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित

चातुर्मास समापन पर भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित

धार्मिक उल्लास के बीच पिच्छिका परिवर्तन, मुनि सुप्रभ सागर का अवतरण दिवस मनाया


Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विद्या एवं वैराग्य वर्धन चातुर्मास के समापन के बाद रविवार को भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुनि वैराग्य सागर महाराज एवं मुनि सुप्रभ सागर महाराज के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम हुए।

सुबह मुनि सुप्रभ सागर महाराज का अवतरण दिवस भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि तनसुख बैरवा सहित समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। समारोह के दौरान चातुर्मास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के सदस्यों का सम्मान किया गया। मुनि वैराग्य सागर महाराज एवं मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने पिच्छिका के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जैन मुनि पिच्छिका का उपयोग जीवों की रक्षा और अहिंसा के पालन के लिए करते हैं। मोर पंखों से निर्मित पिच्छिका को बैठने या लेटने से पहले स्थान को धीरे से साफ करने के लिए उपयोग किया जाता है, ताकि अनजाने में सूक्ष्म जीवों को नुकसान न पहुंचे। मुनियों ने बताया कि पिच्छिका में उपयोग होने वाले मोर पंख प्राकृतिक रूप से गिरे हुए एकत्र किए जाते हैं। इसकी कोमलता के कारण सूक्ष्म जीवों को चोट पहुंचने की संभावना कम रहती है। पिच्छिका जैन मुनियों के अहिंसामय जीवन, संयम, जीव दया और सीमित आवश्यकताओं का प्रतीक है, जो प्रत्येक जीव के प्रति करुणा रखने तथा अहिंसा को जीवन में सर्वोच्च स्थान देने का संदेश देती है।

अंकित जैन डाबर ने बताया कि समारोह में मुनि वैराग्य सागर महाराज को नवीन पिच्छिका प्रदान करने का सौभाग्य पदम एवं मनोरमा, भागचंद एवं निर्मला देवी, सुरेशचंद एवं मंजू, बसंत कुमार एवं मंजू देवी, शांतिलाल एवं चांद देवी, निर्मला देवी आंवा वाले तथा वृद्धि चंद को प्राप्त हुआ। वहीं मुनि वैराग्य सागर महाराज की पुरानी पिच्छिका लेने का सौभाग्य गोविंद, हीरामणि बाकलीवाल को मिला। इसी तरह मुनि सुप्रभ सागर महाराज को नवीन पिच्छिका सौपने का सौभाग्य अंकित एवं वर्षा गोधा (डाबर), पारस एवं अंकिता जैन, हिमांशु एवं श्वेता जैन, राकेश एवं आशा अजमेरा, जम्बू एवं मंजू जैन, संजय एवं अंशु अजमेरा तथा बसंती देवी एवं महेंद्र कुमार जैन को प्राप्त हुआ।

मुनि सुप्रभ सागर महाराज की पुरानी पिच्छिका लेने का सौभाग्य संजय एवं अलका काला को मिला। समारोह में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे। इससे पहले समाज की ओर से जुलूस का आयोजन भी हुआ। वहीं महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

नेत्र चिकित्सा शिविर, 125 रोगियों की जांच, 53 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here