Sunday, November 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"श्रीकृष्ण जन्मोत्सव" पर झूमे श्रद्धालु, सजीव झांकी में दिखे नंदलाल

“श्रीकृष्ण जन्मोत्सव” पर झूमे श्रद्धालु, सजीव झांकी में दिखे नंदलाल

नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के जयकारे गूंजे


Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चाँदली स्थित श्रीयादे भवन (प्रजापति मोहल्ला) में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विधानसभा क्षेत्र के 9 आंगनबाड़ी केंद्रों में संसाधन व मरम्मत के लिए 19.24 लाख रुपए मंजूर

मुख्य यजमान रामकरण प्रजापति एवं रुक्मणी देवी तथा आयोजक परिवार के रामकरण अध्यापक, सूरजमल एवं रामप्रसाद के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। कथा व्यास पं ऋषिराज शर्मा (चतुर्वेदी) ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने कंस के अत्याचार, वासुदेव-देवकी के कारावास तथा मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की कथा सुनाई। श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग के दौरान बाल कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई।

‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी’ के जयकारों से कथा स्थल गूंज उठा। महिलाओं ने बधाई गीत गाए, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कृष्ण जन्म की खुशियां मनाईं। भजनों की धुन पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालु झूमे। कथा के समापन पर आयोजक परिवार एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती की तथा माखन-मिश्री सहित प्रसादी वितरित की।

कथा 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से आयोजित हो रही है। कथा में चांदली सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here