Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश में आगामी अंता विधानसभा चुनावों के संदर्भ में अपनी बात रखते हुए बुधवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने पार्टी की जीत के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।
ऊर्जा मंत्री ने यह बात बुधवार को गोपीपुरा गांव में मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास कई ऐसे प्रत्याशी हैं जिनकी जीत सुनिश्चित है और इस पर अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लेगा। शीर्ष नेतृत्व का निर्णय सभी को स्वीकार्य होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की टीम बूथ स्तर तक बहुत मजबूत है, जिसमें कर्मठ और सेवाभावी कार्यकर्ता शामिल हैं।
जो निरंतर काम करते हैं। उन्होंने भजनलाल सरकार के पिछले 22 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का हवाला देते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी अंता सीट पर भी शत-प्रतिशत जीत हासिल करेगी और एक बार फिर अपना परचम लहराएगी। बता दे कि जयपुर में फिलहाल अंता विधानसभा टिकट को लेकर लगातार मंत्रणा चल रही है। उम्मीद है कि पार्टी आज प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

अंता से क्या प्रभूलाल सैनी होंगे बीजेपी उम्मीदवार! जानिए बदलती समीकरणों का लेटेस्ट अपडेट


